केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भी इस उपलब्धि पर देश को बधाई दी।India scripts history.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2021
We are witnessing the triumph of Indian science, enterprise and collective spirit of 130 crore Indians.
Congrats India on crossing 100 crore vaccinations. Gratitude to our doctors, nurses and all those who worked to achieve this feat. #VaccineCentury
बधाई हो भारत!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 21, 2021
दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।#VaccineCentury pic.twitter.com/11HCWNpFan
देश में पिछले 24 घंटे में 17,561 रोगियों के स्वस्थ होने से कुल मिलाकर अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,95,808 हो गई है। इससे रिकवरी की दर 98.15 प्रतिशत हो गई है। यह दर मार्च 2020 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,454 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में पिछले 24 घंटे में कुल 12,47,506 नमूनों की जांच की गई। अब तक 59.57 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 103.5 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 10.85 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग से जगमगाया दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान में से एक में लोगों को 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन कर दिया।
ऐसा कोरोना योद्धाओं के सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में किया गया है जिन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अथक योगदान दिया है। तिरंगे के रंगों में रोशन किए गए 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल- दिल्ली में लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुबमीनार, उत्तर प्रदेश में आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी, ओडिशा में कोणार्क मंदिर, तमिलनाडु में ममल्लापुरम रथ मंदिर, गोवा में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी चर्च, मध्य प्रदेश में खजुराहो, राजस्थान में चित्तौड़ और कुंभलगढ़ के किले, बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और गुजरात में धोलावीरा शामिल हैं।
टीके की 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के उपलक्ष्य और कोरोना योद्धाओं- टीकाकरण कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारी, पैरामेडिकल, सहायक कर्मचारी, पुलिस कर्मियों आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 स्मारक 21 अक्टूबर को रात को तिरंगे के रंगों में जगमगाते रहेंगे। कोरोना टीके की 100 करोड़ खुराक देने के बाद भारत चीन के साथ एक अरब खुराक देने वाला दुनिया में केवल दूसरा देश बन गया है।
No comments:
Post a Comment